"गर्मी का देसी इलाज – सत्तू का शरबत"
गर्मी का देसी इलाज – सत्तू का शरबत
जब गर्मी अपने पूरे शबाब पर होती है और लू शरीर को चीरने लगती है, तब हमें याद आता है हमारे देसी नुस्खों का खजाना – और उस खजाने का सबसे हीरा है सत्तू का शरबत।
यह सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि ठंडी ताजगी, पोषण और परंपरा का मेल है।
सत्तू क्या है?
सत्तू भुने हुए चने को पीसकर बनाया जाता है। यह बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में काफी लोकप्रिय है। गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए इसे "देसी प्रोटीन ड्रिंक" भी कहा जाता है।
---
1. मीठा सत्तू शरबत (जब मन करे कुछ मीठा पीने का)
सामग्री:
2 चम्मच सत्तू
1.5 गिलास ठंडा पानी
1-2 चम्मच गुड़ पाउडर या चीनी
1 छोटा चम्मच नींबू रस
बर्फ के टुकड़े (इच्छा अनुसार)
विधि:
1. सबसे पहले एक गिलास में सत्तू और गुड़ मिलाएं।
2. थोड़ा पानी डालकर अच्छे से घोल लें ताकि गांठें ना रहें।
3. अब बाकी पानी और नींबू रस मिलाएं।
4. बर्फ डालें, मिलाएं और ठंडा-ठंडा शरबत पिएं।
---
2. नमकीन सत्तू शरबत (जब चाहिए देसी तड़का)
सामग्री:
2 चम्मच सत्तू
1.5 गिलास ठंडा पानी
स्वाद अनुसार काला नमक या सफेद नमक
1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई – वैकल्पिक)
1 छोटा चम्मच नींबू रस
हरा धनिया (गार्निश के लिए)
बर्फ के टुकड़े (इच्छा अनुसार)
विधि:
1. सत्तू को थोड़ा पानी डालकर अच्छे से घोल लें।
2. अब इसमें सारे मसाले, नमक और नींबू का रस मिलाएं।
3. बर्फ डालें, हरा धनिया छिड़कें और तैयार है ठंडा-ठंडा नमकीन सत्तू शरबत।
---
MashalaBites की खास टिप
अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं या कोई हेल्दी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो सत्तू का शरबत आपके लिए एकदम परफेक्ट है। ये पेट को ठंडा रखता है, एनर्जी देता है और डाइजेशन भी दुरुस्त करता है।
---
इस गर्मी, कोल्ड ड्रिंक्स को कहिए अलविदा और अपनाइए देसी स्वाद – सत्तू का शरबत!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें